quota scam : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे का घोटाला : युवक और युवती के प्रवेश रद्द, एफआईआर दर्ज

0
103

quota scam : रीवा। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे से प्रवेश घोटाले का मामला सामने आया है। वर्ष 2025-26 में आयोजित NEET UG परीक्षा में सफल युवक अवनीश कुमार राज और छात्रा मीमांस वर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे से कॉलेज में प्रवेश लिया था।

कॉलेज प्रबंधन द्वारा दोनों के प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई तो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। इसके बाद प्रबंधन ने दोनों के प्रवेश को निरस्त कर दिया और अमहिया थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

quota scamकॉलेज ने प्रारंभ में दोनों छात्रों को दस्तावेजों की मूल प्रतियाँ निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन वे समय पर उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद भोपाल कलेक्टर कार्यालय से प्रमाण पत्रों की सत्यता की पुष्टि कराई गई, जिसमें प्रमाण पत्र असत्य पाए गए।

शिवा अग्रवाल, थाना प्रभारी अमहिया:
“हमने कॉलेज की शिकायत पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here