HomeChhattisgarhIllegal transportation of paddy : धान के अवैध परिवहन व भंडारण पर...

Illegal transportation of paddy : धान के अवैध परिवहन व भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई जारी

Date:

Related stories

Illegal transportation of paddy : राजेन्द्र सिन्हा / महासमुंद। जिला महासमुंद में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर सख्ती बढ़ा दी गई है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर संयुक्त टीम और स्थानीय प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में पिथौरा तहसील में एसडीएम बजरंग वर्मा के नेतृत्व में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की।

Illegal transportation of paddy : क्या-क्या हुआ जप्त?

  • अरुण अग्रवाल, निवासी मुढ़ीपार से

    • 75 पैकेट धान, लगभग 30 क्विंटल

    • अवैध परिवहन करते पाए गए

  • भोजराम पटेल, निवासी मुढ़ीपार के यहां

    • 50 पैकेट धान, लगभग 20 क्विंटल

    • अवैध भंडारण जप्त

टीम ने मौके से एक मेटडोर वाहन भी जप्त कर थाना पिथौरा में सुपुर्द किया है।

Illegal transportation of paddy : प्रशासन का सख्त संदेश

प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध खरीदी-बिक्री, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आगे भी सघन कार्रवाई जारी रहेगी। किसानों के हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम निरंतर उठाए जा रहे हैं।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here