HomeNationalMumbaimumbai dharavi fire : मुंबई के धारावी में भीषण आग, हार्बर लाइन...

mumbai dharavi fire : मुंबई के धारावी में भीषण आग, हार्बर लाइन की लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित — रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Date:

Related stories

mumbai dharavi fire : मुंबई। धारावी में शनिवार दोपहर नवरंग कंपाउंड के पास स्थित एक गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तीव्रता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुँचीं और लगातार प्रयास जारी हैं।

घटना करीब 12:15 बजे की बताई जा रही है। आग नवरंग कंपाउंड, प्लॉट नंबर 1, रेलवे फाटक के पास और नूर रेस्टोरेंट के निकट स्थित एक गोदाम में लगी, जिसके बाद लपटें आस-पास की झुग्गियों तक फैल गईं।

आग पर काबू पाने का प्रयास तेज, कई टीमें मौके पर

जानकारी के अनुसार, आग अभी तक ग्राउंड प्लस वन स्ट्रक्चर्ड झुग्गी–गोडाउन तक सीमित है और इसे लेवल-1 फायर कॉल घोषित किया गया है।
मौके पर मौजूद टीमें—

  • मुंबई फायर ब्रिगेड
  • पुलिस
  • 108 एम्बुलेंस

mumbai dharavi fire :  बीएमसी के वार्ड कर्मचारी

कुल 7 फायर इंजन और 7 वाटर जेटी पूरी क्षमता के साथ आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

हार्बर लाइन की ट्रेन सेवाएं ठप

आग का असर नजदीकी रेल मार्गों पर भी देखने को मिला है। लपटों और धुएं की वजह से हार्बर लाइन की लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं, जबकि माहिम स्टेशन के निकट की झोपड़ियों में भी आग फैलने की खबर है।

कुछ ट्रेनों को रोकना पड़ा और कई रूट अस्थायी रूप से बाधित हुए। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने धीमी ट्रेनों और अव्यवस्था की तस्वीरें साझा कीं।

Mumbai Dharavi Fire: मुंबई के धारावी इलाके में लगी भीषण आग, हार्बर लाइन की ट्रेन  सेवाएं प्रभावित - Punjab Kesarimumbai dharavi fire : कारणों का पता नहीं, रेस्क्यू जारी

दमकल विभाग का कहना है कि आग के सही कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। स्थिति पर काबू पाने और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here