Vibhuti Award : वक्ता मंच व दबंग स्वर का संयुक्त आयोजन : 121 विभूतियों का होगा सम्मान

VIKASH KHALKHO

Vibhuti Award : रायपुर। प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच और दैनिक समाचार पत्र दबंग स्वर द्वारा विभूति अलंकरण समारोह का आयोजन रविवार, 23 नवंबर, प्रातः 10 बजे, वृन्दावन सभागृह, रायपुर में किया जाएगा। इस भव्य समारोह में प्रदेश की 121 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा।

इस अवसर पर दैनिक दबंग स्वर के दुर्ग संस्करण का विमोचन भी किया जाएगा। यह जानकारी प्रधान संपादक पं. पी. के. तिवारी और वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में दी।

Vibhuti Award : कार्यक्रम के अतिथि

  • मुख्य अतिथि: श्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
  • अध्यक्षता: डॉ. राजाराम त्रिपाठी, प्रख्यात कृषि विशेषज्ञ (बस्तर)
  • विशिष्ट अतिथि:
  1. अनिल सिंह, जिला जनसंपर्क अधिकारी
  2. अनिल द्विवेदी, संपादक – जनमत पत्रिका (छग शासन)
  3. अमित गौतम, अध्यक्ष – जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन

Vibhuti Award : किन क्षेत्रों के व्यक्तित्व होंगे सम्मानित

समारोह में इन क्षेत्रों से चयनित 121 व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा:
खेल, शिक्षा, अभिनय, राजनीति, समाज सेवा, साहित्य, पत्रकारिता, कला, संस्कृति, व्यवसाय, चिकित्सा, पुलिसिंग एवं विधिक सेवा। दोनों संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम में प्रदेश के सभी प्रबुद्धजनों को सादर आमंत्रित किया गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *