PNB LBO Recruitment : बैंकिंग करियर के सपनों को उड़ान! पंजाब नेशनल बैंक में, 750 रिक्तियों के लिए फटाफट आवेदन करें

0
155
punjab national bank
punjab national bank

नई दिल्ली : यदि आप बैंक में ऑफिसर लेवल की नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए सुनहरा है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) पदों के लिए 750 रिक्तियां जारी की हैं। बैंकिंग फील्ड में करियर बनाने वाले उम्मीदवार अब 23 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद एप्लिकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी।

बैंक में इस स्तर की भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। योग्य उम्मीदवार जल्दी से जल्दी pnb.bank.in पर जाकर फॉर्म भरें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

PNB LBO भर्ती 2025: जरूरी जानकारी

  • बैंक का नाम: पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
  • पद: लोकल बैंक ऑफिसर (LBO)
  • रिक्तियां: 750
  • ग्रेड: JMGS-I
  • आवेदन शुरू: 03 नवंबर 2025
  • अंतिम तिथि: 23 नवंबर 2025
  • शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट
  • आयु सीमा: 20–30 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
  • सैलरी: ₹48,480–₹85,920 प्रति माह (बेसिक)
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, इंटरव्यू

योग्यता और अनुभव

PNB LBO के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना आवश्यक है। साथ ही, बैंक क्लेरिकल या ऑफिसर कैडर पोस्ट पर कम से कम 1 साल का अनुभव जरूरी है। यदि उम्मीदवार दोनों योग्यताओं को पूरा करता है, तो वह ऑनलाइन फॉर्म भर सकता है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाएं।
  • Recruitment सेक्शन में जाएं और Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार IBPS वेबसाइट पर रीडायरेक्ट होंगे।
  • यहां बेसिक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी भरें और रजिस्ट्रेशन करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें और शैक्षिक योग्यता की जानकारी भरें।
  • सभी विवरणों की पुष्टि करें और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • एप्लिकेशन फीस जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / OBC / EWS उम्मीदवार: ₹1,180
  • SC / ST / PwBD उम्मीदवार: ₹59

अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए PNB की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here