Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh Indore tragic accident : इंदौर में दर्दनाक हादसा — पानी की टंकी में...

tragic accident : इंदौर में दर्दनाक हादसा — पानी की टंकी में डूबने से ‘लॉकडाउन’ की मौत

tragic accident : राजेश दंडोतिया/इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खेलते-खेलते एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे की पानी की टंकी में गिरकर मौत हो गई। मृतक का नाम लॉकडाउन था, जो अहिरखेड़ी निवासी दुर्गेश का पुत्र था। यह हादसा कुंदन नगर स्थित एक खाली पड़े प्लॉट में हुआ, जहां स्लैब के नीचे एक बड़ी पानी की टंकी बनी हुई थी।

जानकारी के अनुसार बच्चा घर के पास खेल रहा था और खेलते-खेलते वह इस खाली प्लॉट तक पहुंच गया। प्लॉट की टंकी बिना किसी सुरक्षा कवच, जाल या बैरीकेडिंग के खुली हुई थी। बच्चा अचानक संतुलन बिगड़ने से उसमें गिर पड़ा। परिवार ने जब उसे आसपास तलाशना शुरू किया तो काफी समय तक कोई सुराग नहीं मिला।

Read More : Russia-Ukraine War : ट्रंप के अल्टीमेटम से कांपा यूक्रेन, पुतिन खुश! जानें पीस प्लान पर क्या बोले जेलेंस्की

काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने टंकी में झांककर देखा, जहां बच्चा पानी में डूबा मिला। तुरंत उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे को मृत अवस्था में देखकर परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल फैल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और टंकी तथा प्लॉट का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

tragic accident : 
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्लॉट में बनी टंकी पर किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। न बैरीकेडिंग की गई थी और न ही खतरे के प्रति कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। पुलिस का कहना है कि यह स्पष्ट रूप से लापरवाही के चलते हुआ हादसा है। अब यह जांच की जा रही है कि प्लॉट के मालिक या जिम्मेदार लोगों की लापरवाही किस स्तर तक है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here