Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh Durg Accident : सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आईं 28 साल...

Durg Accident : सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आईं 28 साल की HR एग्जीक्यूटिव, मौके पर मौत, 9 महीने पहले हुई थी शादी

Durg Accident
Durg Accident

Durg Accident : दुर्ग : दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। नेशनल हाइवे 53 के भिलाई पावर हाउस ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में 28 साल की साक्षी द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई। साक्षी राजनांदगांव के एबिस प्लांट में एचआर एग्जीक्यूटिव थीं। घटना छावनी थाना क्षेत्र में हुई।

Durg Accident : जानकारी के अनुसार, साक्षी पावर हाउस स्टेशन पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से उतरकर अपने पिता के साथ बाइक पर मायके जा रही थीं। ओवरब्रिज के नीचे आते ही ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिता दूर जा गिरे और साक्षी सड़क पर गिरकर ट्रेलर की चपेट में आ गई।

Durg Accident : परिजनों ने बताया कि साक्षी की शादी फरवरी 2025 में हुई थी। परिवार अभी खुशियों में डूबा भी नहीं था कि यह दुखद हादसा हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here