Raipur Water Shutdown : भाठागांव, डीडीनगर, कोटा समेत रायपुर के इन क्षेत्रों में आज शाम नहीं मिलेगा पानी….

Parivesh
Raipur Water Shutdown

Raipur Water Shutdown : रायपुर। राजधानी के लोगों के लिए बड़ी खबर है—आज शाम शहर के 32 बड़े ओवरहेड टैंक पानी नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि भाठागांव जर्जर मेन रोड के नीचे बिछी 1400 एमएम पाइपलाइन एक बार फिर डैमेज हो गई है। भारी गाड़ियों की लगातार आवाजाही से कंपन पड़ने के कारण इस भारी-भरकम पाइपलाइन में बार-बार दरारें आ रही हैं। निगम के फिल्टर प्लांट के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने पुष्टि करते हुए बताया कि गणेश ट्रेडर्स के पास पाइप में लिकेज आया है, जिसे ठीक करने 8 घंटे का शटडाउन लिया गया है।

Raipur Water Shutdown : इस रिपेयरिंग के चलते 150 एमएलडी और 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाली टंकियों की सप्लाई प्रभावित रहेगी। यानी 21 नवंबर की सुबह के बाद शाम को पानी नहीं मिलेगा। भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडीनगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, मठपुरैना, लालपुर, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी समेत कुल 32 टंकियों का जलप्रदाय बंद रहेगा। स्थिति 22 नवंबर से सामान्य कर दी जाएगी।

READ MORE : Chhattisgarh Dhan Kharidi Update : 5 दिन में रिकॉर्ड 14.54 लाख क्विंटल धान खरीदी, टोकन तुंहर ऐप बना किसानों का भरोसेमंद सहारा…

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *