Kondagaon Accident : कोंडागांव में भीषण हादसा : खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, 6 की दर्दनाक मौत—3 गंभीर…

Parivesh
Kondagaon Accident

Kondagaon Accident : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। मसोरा टोल प्लाज़ा के पास खड़े ट्रक में एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो पीछे से जा टकराई, जिसमें दो परिवारों के 6 सदस्यों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा 18 नवंबर की रात उस समय हुआ, जब बड़े डोंगर गांव के 11 लोग मूवी देखकर अपनी स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे।

Kondagaon Accident : टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार लोगों को बाहर निकालने में पुलिस व ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों की पहचान लखन, भूपेंद्र, रूपेश माड़वी, नूतन मांझी और शत्रुघ्न मांझी के रूप में हुई है। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

READ MORE : Raipur Police Suicide : रायपुर में पुलिस कांस्टेबल की संदिग्ध मौत : खाली प्लॉट में फांसी पर लटका मिला शव, सुसाइड नोट बरामद…

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, शवों को बाहर निकाला और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे ने बड़े डोंगर गांव ही नहीं, पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि ट्रक बिना संकेतक के खड़ा था या फिर हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *