alcoholism : जीआरएमसी में शराबखोरी रोकने पर डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ पर हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR

VIKASH KHALKHO

alcoholism : ग्वालियर : ग्वालियर के जीआरएमसी मेडिकल कॉलेज के ओल्ड कैंपस में शुक्रवार रात एक गंभीर घटना घटी। डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने कैंपस में खुलेआम शराब पी रहे दो युवकों को रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनका और उनके ड्राइवर का रास्ता रोकते हुए गाली-गलौज और मारपीट की।

alcoholism :  घटना के समय मोहसिन खान और अनिकेत प्रताप सिंह राठौर शराब पी रहे थे। पुलिस की मौजूदगी में हुए इस विवाद का वीडियो भी सामने आया है। आरोपियों ने डीन को जान से मारने की धमकी दी और उनके ड्राइवर सौरभ कुशवाहा के साथ मारपीट की।

डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने बताया कि वे रोजाना की तरह रात के समय अस्पताल परिसर का राउंड ले रहे थे। उसी दौरान उन्होंने शराब पी रहे लोगों को नज़दीक नर्सिंग स्टाफ केम्पस से हटाने की कोशिश की। आरोपियों ने उल्टा विरोध करना शुरू कर दिया और झगड़े पर उतर आए।

alcoholism : घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की थी, जिससे मेडिकल टीचर एसोसिएशन और जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने हड़ताल की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।

alcoholism :  डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने अस्पताल और कॉलेज कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई। उनका कहना है कि वर्तमान में कैंपस और हॉस्पिटल एरिया बदमाशों के लिए ठिकाना बन गया है। उन्होंने पुलिस से अस्पताल परिसर की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

एडिशनल SP अनु बेनीवाल ने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *