Buffalo theft : बुरहानपुर : भैंस चोरी की फरियाद लेकर सीधे कलेक्टर के दरबार पहुंचे चरवाहा

Buffalo theft : बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले से बड़ी और अनोखी खबर सामने आई है। गांव के एक चरवाहा अपनी भैंस चोरी होने की शिकायत लेकर सीधे कलेक्टर के दरबार पहुंचा। लालबाग थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कार्रवाई न होने से वह निराश था और अपनी देसी बोली में गुहार लगाई कि वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

Buffalo theft :चरवाहे का कहना है कि आरोपी का नाम और पता पुलिस को दे दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसकी भैंस उसके परिवार की रोज़ी-रोटी का आधार थी। चोरी के बाद उसका बछड़ा रोज़ मां को पुकारते हुए “हमार भैसवा चोरी हो गई साहब… रोज दस लीटर दूध देत रही, बछड़ा रोज रो-रोके चिलावत है… हमार भैसवा दिलवा दो कलेक्टर साहब…” कहते हुए चिल्लाता है।

चरवाहे के साथ पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने भी इलाके में लगातार बढ़ रही पशु चोरी की घटनाओं का जिक्र किया और कहा कि इससे उनका जीवन प्रभावित हो रहा है।

कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि चोरी हुए सभी मवेशियों की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज़ की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories