Monday, August 24, 2026
Home Sports IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में टूटा 100 साल पुराना नियम! जानें...

IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में टूटा 100 साल पुराना नियम! जानें क्या रही जरुरी वजह

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया)
भारत बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया)

गुवाहाटी : एक बड़ी खबर के अनुसार,भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत पहला मैच हार चुका है, इसलिए यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो की स्थिति लेकर आएगा। लेकिन इस टेस्ट की सबसे बड़ी खबर मैदान से नहीं बल्कि सेशन टाइमिंग से जुड़ी है, जहां भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक अभूतपूर्व बदलाव लागू होने जा रहा है।

गुवाहाटी टेस्ट में टूटेगा 100 साल पुराना नियम
टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत से अब तक हमेशा पहले सेशन के बाद लंच और तीसरे सेशन से पहले टी ब्रेक होता है।
लेकिन गुवाहाटी टेस्ट में यह क्रम उलटा कर दिया जाएगा।

  • पहले टी ब्रेक
  • फिर लंच

यह बदलाव टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय मैच में लागू किया जा रहा है।

Read More :India vs South Africa Final : बारिश के बाद टॉस : साऊथ अफ्रीका ने भारत को दिया बैटिंग का न्योता…

मौसम बना कारण

यह फैसला किसी प्रयोग के तहत नहीं बल्कि गुवाहाटी के मौसम को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। गुवाहाटी में सूर्योदय जल्दी, शाम जल्दी ढलती है।

  • पूर्वोत्तर भारत में
  • सूरज जल्दी निकलता है,
  • और शाम तेज़ी से अंधेरी हो जाती है।

मैदान में रोशनी जल्दी कम होने के कारण मैच में रोज़ाना ओवर घटने की संभावना थी। इसलिए बीसीसीआई ने सेशन को आगे खिसका दिया, ताकि अधिकतम खेल संभव हो सके।

नया समय–सारणी (BCCI Schedule)
गुवाहाटी टेस्ट के लिए बदला हुआ शेड्यूल इस प्रकार है:

  • टॉस: सुबह 8:30 बजे
  • पहला सेशन: 9:00 AM – 11:00 AM
  • टी ब्रेक: 11:00 AM – 11:20 AM (20 मिनट)
  • दूसरा सेशन: 11:20 AM – 1:20 PM
  • लंच ब्रेक: 1:20 PM – 2:00 PM
  • अंतिम सेशन: 2:00 PM – 4:00 PM
  • आम तौर पर भारत में टेस्ट मैच 9:30 बजे शुरू होते हैं, लेकिन यह मुकाबला 9:00 बजे शुरू होगा।

Read More : India vs South Africa : भारत की धरती पर साउथ अफ्रीका की अग्नि परीक्षा-8 नए चेहरों संग स्पिन का इम्तिहान

सीरीज में भारत के लिए आखिरी मौका
पहले टेस्ट में हार के बाद भारत की कोशिश होगी कि सीरीज को बराबरी पर समाप्त करे। ऐसे में समय और रोशनी से जुड़ी कोई भी रुकावट मैच के नतीजे को प्रभावित कर सकती है। इसीलिए बीसीसीआई ने समय से पहले बदलाव करते हुए यह ऐतिहासिक निर्णय लिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here