CG CRIME : कूलर बना मौत का कारण: बिजली ने छीनी दो मासूम जिंदगियां, घर की गर्मी से बचना जानलेवा बन गया

Sanjay Sahu
CG CRIME

CG CRIME : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गर्मी की छुट्टियों में बड़ी मम्मी के घर आए दो मासूम बच्चों की करंट लगने से मौत हो गई। यह दुखद घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के बरतोरी गांव की है।

CG CRIME : मिली जानकारी के अनुसार, कवर्धा जिले के श्रृंगारपुर निवासी 14 वर्षीय गीतू जायसवाल और 13 वर्षीय राजू जायसवाल अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए बरतोरी गांव में अपनी बड़ी मम्मी के घर आए थे। शुक्रवार को तेज गर्मी के चलते दोनों बच्चों ने कूलर चालू किया, लेकिन कूलर में पहले से करंट फैल रहा था। जैसे ही उन्होंने कूलर को छुआ, दोनों करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

READ MORE: Mungeli Crime :डेढ़ महीने पहले रहस्यमय ढंग से लापता लाली का मिला सुराग, DNA जांच से हुई पुष्टि, जल्द हो सकते है खुलासा

 

CG CRIME : घटना के समय घर के सभी सदस्य मौजूद नहीं थे, जिस कारण समय पर मदद नहीं मिल सकी। सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कूलर में करंट आने की वजहों की पड़ताल की जा रही है।

 

READ MORE: NITI Aayog meeting :नीति आयोग की बैठक में दिखी आत्मीयता, जब PM मोदी ने CM साय का थामा हाथ और कहा – छत्तीसगढ़ की बात अभी बाकी है…

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *