sukma news : सब इंजीनियर के घर ACB का छापा, 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Sanjay Sahu
sukma news

sukma news : सुकमा। रिश्वतखोरी के मामलों में एंटी करप्शन ब्यूरो की लगातार कार्रवाई जारी है। आज टीम ने सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में स्थित सब इंजीनियर प्रदीप बघेल के घर छापा मारकर उन्हें 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से नकदी, दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त किया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, एसीबी जगदलपुर की टीम दोपहर करीब डेढ़ बजे आरईएस कॉलोनी में स्थित सब इंजीनियर प्रदीप बघेल के सरकारी आवास पर पहुंची। बघेल एक कार्य के भुगतान के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।

sukma news : पुलिया निर्माण के भुगतान को लेकर 5 प्रतिशत की रिश्वत मांगी जा रही थी। चियूरवाडा पंचायत में पुलिया निर्माण से संबंधित भुगतान को लेकर सचिव लंबे समय से सब इंजीनियर प्रदीप बघेल के संपर्क में थे, लेकिन बघेल ने बिना पैसे लिए चेक जारी करने से इनकार कर दिया था। जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय राशि उन्हें सौंपी, उसी समय एसीबी टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *