GenZ Movement : मेक्सिको में GenZ आंदोलन तेज: राष्ट्रपति निवास की दीवारें गिराईं, पुलिस से झड़प में 120 घायल

VIKASH KHALKHO

GenZ Movement :  मेक्सिको सिटी। नेपाल के बाद अब उत्तरी अमेरिका के पड़ोसी देश मेक्सिको में भी जनरेशन ज़ी (GenZ) आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। शनिवार को बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और ड्रग कार्टलों के खिलाफ सरकार की नरमी के विरोध में हजारों युवा सड़कों पर उतरे। उरुअपन के मेयर कार्लोस मंज़ो की 1 नवंबर को सार्वजनिक हत्या के बाद यह गुस्सा और भड़क उठा। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबाउम की सुरक्षा नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्हें निशाना बनाया।Mexico Protest Gen Z: Gen Z Unrest In Mexico | Mexico Latest News- मेक्सिको  में जेन जी ने अपराध व भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन - News18 हिंदी

GenZ Movement :  गुस्साए GenZ प्रदर्शनकारियों ने राजधानी में राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास नेशनल पैलेस की सुरक्षा दीवारों को गिरा दिया। आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़पें भी हुईं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरों, हथौड़ों, पटाखों, लाठियों और जंजीरों से हमला किया, जिसके जवाब में पुलिस को आंसू गैस छोड़नी पड़ी और लाठीचार्ज करना पड़ा। राजधानी के सुरक्षा सचिव पाब्लो वाजक्वेज ने बताया कि झड़पों में कुल 120 लोग घायल हुए, जिनमें से 100 पुलिस अधिकारी शामिल हैं, और 20 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।मेक्सिको में नेपाल की तरह मचा बवाल, पूरे देश में Gen-Z का प्रदर्शन, क्या है  वजह, देखें VIDEO

GenZ Movement :  मेक्सिको में इस युवा आंदोलन की मुख्य वजह भ्रष्टाचार, हिंसक अपराध और अपराधियों को दंड न मिलना है। 1990 के दशक के अंत और 2010 के शुरुआती वर्षों में जन्मे ये युवा सरकार को ‘नार्को-स्टेट’ (ड्रग माफिया प्रभावित राज्य) कहकर निशाना बना रहे हैं। आंदोलन को विपक्षी दलों के नेताओं और समर्थकों का भी समर्थन मिला है। हालाँकि, राष्ट्रपति शीनबाम ने आरोप लगाया है कि दक्षिणपंथी विपक्षी दल इस आंदोलन में घुसपैठ कर इसे बड़ा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।GenZ protest against corruption and violence in Mexico | मेक्सिको में  भ्रष्टाचार के खिलाफ हजारों GenZ का प्रदर्शन: राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास  की दीवारें गिराईं ...

GenZ Movement :  इस आंदोलन में GenZ (18 से 29 साल के युवा) ने जापानी कॉमिक्स ‘वन पीस’ के केरेक्टर ‘लूफी’ को अपना प्रतीक बनाया है। प्रदर्शनकारियों के हाथों में खोपड़ी वाली टोपी का निशान देखा जा रहा है। छात्र नेता लियोनार्डो मुन्योस ने कहा, “लूफी जगह-जगह जाकर भ्रष्ट और तानाशाही शासकों से जनता को आजाद कराता है। यहाँ भी वही स्थिति है। अब और खामोश नहीं रहेंगे।” ‘वन पीस’ सीरीज आजादी, दोस्ती और न्याय के लिए लड़ने वाले समुद्री डाकुओं की कहानी पर आधारित है, जो पूरी दुनिया में युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *