news rumour : सुकमा : बाघ के हमले की खबर निकली अफवाह, वन विभाग ने किया खंडन

VIKASH KHALKHO

news rumour : सुकमा : शनिवार को सोशल मीडिया और कुछ मीडिया माध्यमों में यह समाचार फैलाया गया कि मराईगुड़ा ग्राम, वन परिक्षेत्र गोलापल्ली में बाघ के हमले से एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग सुकमा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की।

जांच में पाया गया कि महिला किसी अज्ञात वन्यजीव को देखकर घबरा गई थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि वह जानवर कौन था। स्थल पर बाघ या किसी अन्य बड़े शिकारी जानवर के होने का कोई प्रमाण नहीं मिला। न तो पंजों के निशान मिले, न संघर्ष के चिन्ह, और न ही किसी प्रकार का सबूत जो हमले की पुष्टि करता।

Read More : Paddy Purchase : धान खरीदी में कर्मचारियों पर लागू हुआ ESMA : सरकार सख्त, काम से इंकार पर होगी गिरफ्तारी

news rumour : डीएफओ अक्षय भोंसले ने कहा, “मराईगुड़ा में बाघ के हमले की खबर पूरी तरह असत्य है। स्थल निरीक्षण और सभी तथ्यों की जांच में यह प्रमाणित हुआ कि न तो बाघ देखा गया और न ही हमले के कोई प्रमाण मिले हैं। ग्रामीण अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें।”

वन विभाग ने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों को वन्यजीव सुरक्षा और सचेत रहने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए हैं। विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी वन्यजीव की उपस्थिति की सूचना तुरंत निकटतम वन अधिकारी या वनकर्मी को दें।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *