slaughter of a calf : भाटापारा में बछड़े के कत्ल प्रयास पर तनाव, पुलिस ने काबू पाया

VIKASH KHALKHO

slaughter of a calf : भाटापारा (अमृत साहू)। गुरुवार रात हठरी बाजार क्षेत्र में कुछ असमाजिक तत्वों ने जीवित बछड़े को काटने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर गौसेवक मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी भाग निकले। गंभीर स्थिति में बछड़े का इलाज कराया गया।

घटना के बाद हिंदू समाज और गौसेवकों में गहरा आक्रोश देखा गया। अगले दिन सुबह से शहर बंद का आह्वान किया गया, जिसका मिलाजुला असर देखने को मिला। सैकड़ों लोग थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा नगर में अवैध मांस बिक्री रोकने की मांग करने लगे।

slaughter of a calf : पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए ASP, SDOP और तहसीलदार थाने में मौजूद रहे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद नाराज लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया। मुस्लिम समाज ने भी बछड़े को काटने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा।

शहर पुलिस ने आरोपी इमरान कुरैसी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बावजूद, सैकड़ों युवक फिर थाने पहुंचे और आरोपी के नगर में जुलूस निकालने की मांग करने लगे। शाम 7 बजे पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता शहर थाने पहुंचीं और नगर पालिका अध्यक्ष की मौजूदगी में संगठन के युवकों को आश्वस्त किया। इसके बाद थाने घेराव करने पहुंचे युवक शांति से लौट गए।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता:
“हम पूरे गंभीरता से मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नागरिकों को सुरक्षा और कानून के पालन का आश्वासन दिया गया है।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *