Tribal pride : जनजातीय गौरव और खेल प्रतिभा का संगम : विधायक नीलकंठ टेकाम आज होंगे मुख्य अतिथि

Tribal pride : कृष्णा नायक/सुकमा: जिले में शनिवार, 15 नवंबर को जनजातीय गौरव और खेल प्रतिभा के सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जब केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम सुकमा जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे दो महत्वपूर्ण आयोजनों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जिनमें जिले की संस्कृति और खेल प्रतिभाओं का भव्य प्रदर्शन होगा।

Read More : Sehore Thana Mandi : सीहोर थाना मंड़ी की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख की चोरी का खुलासा, 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार

जनजातीय गौरव दिवस समारोह
समय: प्रातः 10:00 बजे
स्थान: शबरी ऑडिटोरियम, कुम्हाररास, सुकमा
विधायक टेकाम सर्वप्रथम जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम जिले की जनजातीय परंपराओं, गौरवशाली इतिहास और योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। समारोह में जनजातीय जीवनशैली, सांस्कृतिक प्रतीकों और समाज में उनकी भूमिका को रेखांकित किया जाएगा।

Tribal pride : जिलास्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ
समय: प्रातः 11:00 बजे
स्थान: हड़मा स्टेडियम, सुकमा
जनजातीय गौरव दिवस के बाद विधायक टेकाम हड़मा स्टेडियम में जिलास्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और पारंपरिक खेलों को नए आयाम देने की दिशा में जिले की महत्वपूर्ण पहल है। जिलास्तरीय बस्तर ओलंपिक का समापन 16 नवंबर को शाम 5 बजे किया जाएगा।

Tribal pride : जिला प्रशासन का आमंत्रण
जिला प्रशासन ने इन दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों में जिले के सभी पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को सादर आमंत्रित किया है। विधायक नीलकंठ टेकाम की उपस्थिति इन आयोजनों की गरिमा में वृद्धि करेगी और यह दिन जिले के सांस्कृतिक एवं खेल इतिहास में विशेष स्थान बनाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories