Bijapur Eye Operation Case : 9 मरीज रायपुर रेफर, स्वास्थ्य विभाग ने बनाई तीन सदस्यीय जांच टीम, 3 दिन में रिपोर्ट होगी पेश….

Parivesh
Bijapur Eye Operation Case

Bijapur Eye Operation Case : रायपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला अस्पताल में नेत्र (आंख) ऑपरेशन के बाद जटिलता के मामले ने स्वास्थ्य विभाग को सख्त एक्शन मोड में ला दिया है। आयुक्त सह संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जो पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

Bijapur Eye Operation Case : जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिला अस्पताल में हुए नेत्र आपरेशन के बाद कुछ मरीजों में गंभीर जटिलताएं सामने आईं। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 मरीजों को रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक दवाइयां और सभी आधुनिक उपकरण तत्काल उपलब्ध कराए गए हैं।

READ MORE : Bijapur Anti Naxal Operation : नेशनल पार्क एरिया में भीषण मुठभेड़, जवानों ने घेरे कई बड़े नक्सली लीडर….

जांच समिति में डॉ. निधि अत्रिवाल (राज्य कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. महेश साण्डिया (संयुक्त संचालक, बस्तर संभाग) और डॉ. सरिता थॉमस (नेत्र सर्जन, जिला चिकित्सालय जगदलपुर) को शामिल किया गया है। यह टीम बीजापुर पहुंचकर मौके पर जांच शुरू करेगी और यह पता लगाएगी कि ऑपरेशन में जटिलता कैसे उत्पन्न हुई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति कैसे रोकी जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई हो सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *