Saturday, June 13, 2026
40.9 C
Raipur

Jabalpur Crime: दिनदहाड़े शराब दुकान कर्मचारियों पर जानलेवा हमला, हथियारों से लैस बदमाशों ने की गुंडागर्दी, एक की हालत नाजुक

Jabalpur Crime: जबलपुर :मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। तिलवारा थाना क्षेत्र के सगड़ा चौराहे पर सोमवार को दिनदहाड़े शराब ठेका कंपनी के कर्मचारियों पर 10 से 15 हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दहशत फैला दी। हमलावर लाठी, डंडे और तलवारों से लैस थे। इस हमले में तनवीर नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे नाजुक हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jabalpur Crime: घटना उस वक्त हुई जब शराब दुकान कर्मचारी तनवीर, संदीप, निक्की और अन्य साथी धनवंतरी शराब दुकान से कैश लेकर रामपुर ऑफिस जा रहे थे। शास्त्री नगर के पास सगड़ा चौराहे पर चाय के लिए रुकते ही बदमाशों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की और सभी आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

Jabalpur Crime: घायल तनवीर के साथी संदीप ने बताया कि घटना के पीछे अवैध शराब की जब्ती को लेकर पुराना विवाद है। संजीवनी नगर शराब दुकान के ठेकेदार धर्मेंद्र पटेल और मंजू चक्रवर्ती से पिछले कुछ दिनों से तनवीर और उनके साथियों का विवाद चल रहा था। संदीप के अनुसार, घटना से कुछ देर पहले ही छोटी बजरिया इलाके में अवैध शराब को लेकर विवाद हुआ था, जो इस जानलेवा हमले में तब्दील हो गया।

Jabalpur Crime: घटना की सूचना मिलते ही तिलवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई अभिषेक कैथवास ने बताया कि घायलों की शिकायत पर मंजू चक्रवर्ती समेत अन्य अज्ञात हमलावरों पर जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Jabalpur Crime: यह घटना उस समय और भी चिंता का विषय बन जाती है क्योंकि इससे एक दिन पहले बरेला थाना क्षेत्र में भी नकाबपोश बदमाशों ने शराब दुकान कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। इन लगातार घटनाओं से आम जनता और शराब दुकान कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Jabalpur Crime: इन घटनाओं ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर जबलपुर की सड़कों पर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ऐसे हमले कैसे हो रहे हैं?

Share The News

Latest YouTube Videos

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Dantewada Aarti Sponge Company: आरती स्पंज कंपनी के फर्जीवाड़े पर मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा..

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

Latest YouTube Shorts

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories