Surya Half Marathon : जबलपुर में 16 नवंबर को ‘सूर्या हॉफ मैराथन’ का भव्य आयोजन, 7500 से अधिक प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

0
106

Surya Half Marathon : जबलपुर। फिटनेस और जन सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जबलपुर के कोबरा ग्राउंड में आगामी 16 नवम्बर को ‘सूर्या हॉफ मैराथन’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। भारतीय सेना द्वारा आयोजित किए जा रहे इस मैराथन के तीसरे संस्करण में 7500 से अधिक प्रतिभागी दौड़ में हिस्सा लेंगे।

‘रन फॉर फिटनेस’ और ‘रन फॉर फन’ की थीम
यह आयोजन ‘रन फॉर फिटनेस’ और ‘रन फॉर फन’ की थीम पर आधारित है। मैराथन का उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सेना तथा आम नागरिकों के बीच सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। सेना क्षेत्र में आयोजित यह मैराथन न केवल फिटनेस को बढ़ावा देगी, बल्कि सेना और आम नागरिकों के बीच संवाद और सहयोग को भी सशक्त करेगी।

 

Surya Half Marathon : 21 किमी सहित चार श्रेणियों में दौड़ेगी जनता
इस मैराथन में प्रतिभागियों की आयु और कौशल स्तर को ध्यान में रखते हुए चार अलग-अलग दूरियां शामिल की गई हैं। प्रतिभागी 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन), 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा ले सकते हैं।

Surya Half Marathon : 15 लाख रुपए के पुरस्कार और पंजीकरण की अंतिम तिथि
मैराथन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के लिए 15 लाख रुपए की कुल पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में हर वर्ग के शीर्ष 30 प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह है। सूर्या हॉफ मैराथन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इच्छुक प्रतिभागी मंगलवार (आज) तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने वाले सभी प्रतिभागियों को एक टी-शर्ट, पदक, प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here