Saturday, August 15, 2026
Home National Delhi Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट :...

Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट : 10 की मौत, NIA-NSG जांच में जुटी; ‘डॉक्टरों के भेष’ में आतंकी नेटवर्क का खुलासा

0
180

Delhi Blast : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए भीषण धमाके ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया। धमाका एक खड़ी कार में हुआ, जिससे आसपास की कई गाड़ियां जल उठीं। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, वहीं NIA और NSG की टीमें जांच में जुट गई हैं।

Read More : Delhi Red Fort Blast : लाल किले के पास जोरदार धमाका, 8 की मौत और कई घायल; NIA-NSG की टीमें मौके के लिए रवाना, राजधानी में हाई अलर्ट

Delhi Blast : दिल्ली से मुंबई, यूपी और हरियाणा तक हाई अलर्ट

धमाके के बाद दिल्ली सहित कई राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस ने संवेदनशील इलाकों, रेलवे स्टेशन, मॉल और धार्मिक स्थलों पर पेट्रोलिंग तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए सीमावर्ती इलाकों पर निगरानी बढ़ाने को कहा है। नोएडा और गाजियाबाद में नाकेबंदी व जांच अभियान चलाया जा रहा है। हरियाणा, कोलकाता, उत्तराखंड और नेपाल बॉर्डर तक अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Delhi Blast : डॉक्टरों के भेष में आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश

  • धमाके से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया है।
  • जांच में सामने आया कि जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, गुजरात और दिल्ली में फैले इस नेटवर्क में कुछ डॉक्टर शामिल थे, जो आतंकी संगठनों के लिए विस्फोटक तैयार कर रहे थे।
  • कश्मीर के डॉक्टर अदील अहमद राथर को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से AK-47 राइफल मिली।

Delhi Red Fort Blast - दिल्ली में लाल किले के पास कार में बड़ा धमाका, 8 की  मौत और कई घायल, हाई अलर्ट जारी - red fort car blast update -Read More : BIG Breaking : लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास विस्फोट, क्षेत्र को किया गया सील

पुलवामा के डॉक्टर मुजम्मिल शकील के फरीदाबाद स्थित किराए के मकान से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट, असॉल्ट राइफल और कारतूस बरामद किए गए।
दोनों के अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से जुड़े होने की पुष्टि हुई है।

Delhi Blast : दिल्ली में जांच जारी, मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

फॉरेंसिक टीमें मौके पर जुटी हैं। धमाका हाई-इंटेंसिटी का बताया जा रहा है और आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है और सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here