Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में शीतलहर की संभावना : उत्तरी क्षेत्रों में गिरेगा पारा…

Parivesh

Chhattisgarh Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में अब ठंडी हवाओं का असर स्पष्ट रूप से महसूस होने लगा है, जिसके चलते उत्तरी सीमा से सटे कुछ क्षेत्रों में शीतलहर (Cold Wave) चलने की प्रबल संभावना है।

Chhattisgarh Weather Update : मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान जताया है, जिससे पारा लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। बीते चौबीस घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई है।

READ MORE : Chhattisgarh Mahatari Statue : रायपुर में बड़ा बवाल: अमित बघेल के बयान पर सिंधी-अग्रवाल समाज का चक्काजाम, गिरफ्तारी की मांग तेज

इस दौरान, अंबिकापुर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहाँ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुँच गया, जबकि राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 20 से 18 डिग्री सेल्सियस के पास है। उत्तर-पूर्व से आ रही

शुष्क हवाओं के कारण तापमान में यह गिरावट आ रही है, और मौसम रूखा होता जा रहा है। राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना है, जहाँ अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 17°C के आसपास रह सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *