Saturday, August 15, 2026
Home Tech Raipur flight Delay News : दिल्ली ATC में तकनीकी खराबी का असर...

Raipur flight Delay News : दिल्ली ATC में तकनीकी खराबी का असर : रायपुर की उड़ानें दूसरे दिन भी लेट…

0
149
Raipur flight Delay News
Raipur flight Delay News

Raipur flight Delay News : रायपुर। दिल्ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में आई तकनीकी खराबी का असर दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। रायपुर आने-जाने वाली उड़ानों की रफ्तार सुस्त रही। इंडिगो समेत ज्यादातर एयरलाइनों की फ्लाइटें आधे घंटे से लेकर डेढ़ घंटे तक विलंब से संचालित हुईं। हालांकि, एटीसी सिस्टम की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है और रविवार से उड़ान परिचालन सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Raipur flight Delay News : जानकारी के अनुसार, दिल्ली से रायपुर आने वाली सुबह 8:45 बजे की फ्लाइट आधे घंटे लेट पहुंची, जबकि दोपहर 12:15 बजे और 2:20 बजे वाली उड़ानें क्रमशः 30 और 40 मिनट विलंब से रायपुर पहुंचीं। इसी तरह दोपहर 1:45 बजे की फ्लाइट सवा 3 बजे, शाम 5:30 की सवा 6 बजे, रात 8 बजे की पौने 9 बजे और 9:20 की उड़ान करीब पौने 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरी।

READ MORE : CG NEWS: छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान पर शिवसेना ने FIR की मांग, सोशल मीडिया भड़काऊ बयानों पर सख्त कार्रवाई की अपील

गोवा से आने वाली फ्लाइट शनिवार को अपने निर्धारित समय से साढ़े 4 घंटे देरी से रायपुर पहुंची। वहीं अहमदाबाद-रायपुर की उड़ान सवा घंटे, पुणे-रायपुर 1 घंटे, मुंबई-रायपुर सवा घंटे और इंदौर वाली फ्लाइट आधे घंटे लेट रही। एयरलाइनों की ओर से देरी के स्पष्ट कारणों की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि एटीसी सिस्टम की गड़बड़ी के बाद विमान संचालन की री-शेड्यूलिंग इसका मुख्य कारण है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here