MP Sports Competition : कोलम चितवाही में सांसद खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन : औरईमुड़ा का शानदार प्रदर्शन

VIKASH KHALKHO

MP Sports Competition : गौरी शंकर गुप्ता/कोलम चितवाही (रायगढ़)। सांसद खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हायर सेकेंडरी प्रांगण, कोलम चितवाही में किया गया, जिसमें कई पंचायतों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना था।

उद्घाटन एवं समापन समारोह
प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं विधायक सत्यानंद राठिया जी ने सरपंचों, पार्षदों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया। वहीं, समापन समारोह जिला पंचायत सदस्य बंसीधर चौधरी और माणिक पटनायक की उपस्थिति में हुआ, जहाँ विजेता खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए गए। उद्घाटन और समापन दोनों ही अवसर पर हायर सेकेंडरी प्रांगण में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

MP Sports Competition : कई पंचायतों के खिलाड़ियों की भागीदारी
इस प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से कोलम चितवाही, बजरमुडा, औराईमुड़ा, मुंडागांव और नूनदरहा सहित कई पंचायतों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। विद्यालयों के प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक और खेल प्रशिक्षकों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया।

औरईमुड़ा का प्रभावशाली प्रदर्शन
प्रतियोगिता में औराईमुड़ा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन विशेष रूप से प्रभावशाली रहा, जिनके प्रमुख परिणाम इस प्रकार हैं:

खेल स्पर्धा वर्ग परिणाम विजेता/उपविजेता खिलाड़ी
रस्सा कसी बालक विजेता विजेता
रस्सा कसी बालिका उपविजेता उपविजेता
खो खो बालिका विजेता विजेता
वॉलीबॉल बालक उपविजेता उपविजेता
100 मीटर दौड़ बालक विजेता राकेश मांछी
100 मीटर दौड़ बालिका उपविजेता उर्मिला राठिया
800 मीटर दौड़ बालिका विजेता ललिता राठिया
बैडमिंटन (एकल) बालिका विजेता आंचल कुम्हार
गेड़ी दौड़ बालक विजेता गोपाल राठिया
गेड़ी दौड़ बालक उपविजेता कोमल राठिया
फुगड़ी बालिका विजेता संगीता राठिया
फुगड़ी बालिका उपविजेता नीलम
फुगड़ी बालक उपविजेता गोपाल राठिया

औराईमुड़ा सरपंच, पंचायत परिवार, और शाला विकास समिति ने सभी विजेता और प्रतिभागियों को उनकी शानदार सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *