Thursday, August 27, 2026
Home Entertainment Kamal Haasan Birthday : आज सिनेमा के लीजेंड कमल हासन का बर्थडे,...

Kamal Haasan Birthday : आज सिनेमा के लीजेंड कमल हासन का बर्थडे, 71 की उम्र में भी कायम है जादू, नेटवर्थ जानकार उड़ जायेंगे होश

kamal hassan
kamal hassan

मुंबई: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन आज यानी 7 नवंबर शुक्रवार को 71 वर्ष के हो गए हैं। अपने 60 साल से अधिक लंबे करियर में उन्होंने अभिनय, निर्देशन, पटकथा लेखन और प्रोडक्शन के क्षेत्र में वह मुकाम हासिल किया है जो बहुत कम लोगों को नसीब होता है। हालांकि उम्र सिर्फ एक संख्या है और यह बात कमल हासन पर पूरी तरह लागू होती है। इस विलक्षण कलाकार ने अपने अभिनय, निर्देशन और कहानियों से इंडस्ट्री को हमेशा नई दिशा दी है। नायकन से लेकर विक्रम तक, उन्होंने हर बार कुछ नया दिखाया है।

जब चार साल की मासूम उम्र में मिली पहचान
Kamal Haasan Birthday कमल हासन ने महज चार साल की उम्र में 1960 की तमिल फिल्म ‘कलाथुर कनम्मा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रपति स्वर्ण पदक मिला था, जो किसी भी बाल कलाकार के लिए बड़ी उपलब्धि थी।

Read More: Entertainment News : ‘दे दे प्यार दे 2’ का रोमांस फिर स्क्रीन पर, 14 नवंबर का बड़ा धमाका

सिनेमा में करते रहे लगातार प्रयोग
Kamal Haasan Birthday 1980 का दशक कमल हासन के करियर का स्वर्णिम काल माना जाता है। ‘सागर संगम’, ‘नायकन’, ‘पुष्पक विमान’ और ‘अपूर्वा सगोदरार्गल’ जैसी फिल्मों ने उन्हें भारतीय सिनेमा का आइकन बना दिया। उन्होंने 1981 में बॉलीवुड फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से हिंदी सिनेमा में प्रवेश किया। वहीं ‘चाची 420’ और ‘अव्वै शान्मुगी’ जैसी फिल्मों ने उनके कॉमेडी टाइमिंग और अभिनय के विविध रंग दिखाए।

हाल की सफलता और नई शुरुआत
Kamal Haasan Birthday हाल ही में ‘विक्रम’, ‘थग लाइफ’ और ‘कल्कि 2989 AD’ जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी दमदार वापसी की। उनकी फिल्म ‘इंडियन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। अब 2025 में वे निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म ‘ठग लाइफ’ और अपनी होम प्रोडक्शन ‘KH 237’ में नजर आने वाले हैं।

Read More : Entertainment : दशहरा धमाका : ‘कांतारा- चैप्टर 1’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की स्क्रीन शेयर जंग

संपत्ति और आने वाले प्रोजेक्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमल हासन की कुल संपत्ति करीब ₹450 करोड़ है। उनका प्रोडक्शन हाउस राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल इंडस्ट्री में लगातार सक्रिय है। वे जल्द ही प्रभास के साथ ‘Kalki 2’ में भी जल्द नजर आएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here