Tuesday, September 1, 2026
Home National betting case : सट्टेबाजी केस में बड़ा एक्शन: ED ने सुरेश रैना...

betting case : सट्टेबाजी केस में बड़ा एक्शन: ED ने सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति जब्त

betting case
betting case

betting case : नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की कुल 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट 1xBet से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि दोनों क्रिकेटरों ने इस वेबसाइट और उसकी सहयोगी कंपनियों के साथ विज्ञापन समझौते किए थे।

betting case : ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (PMLA) के तहत शिखर धवन की 4.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और सुरेश रैना के 6.5 करोड़ रुपये मूल्य के म्यूचुअल फंड जब्त किए हैं। इससे पहले एजेंसी दोनों क्रिकेटरों से पूछताछ कर चुकी है। इसी केस में युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा के नाम भी जांच के दायरे में हैं।

betting case : ED ने इस मामले में कई अन्य हस्तियों से भी पूछताछ की थी, जिनमें अभिनेता सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती और अंकुश हजारा शामिल हैं। एजेंसी की जांच जारी है और भविष्य में कुछ और नामों पर भी कार्रवाई की संभावना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here