Chhattisgarh Mahatari Statue : रायपुर में बड़ा बवाल: अमित बघेल के बयान पर सिंधी-अग्रवाल समाज का चक्काजाम, गिरफ्तारी की मांग तेज

Chhattisgarh Mahatari Statue : रायपुर : रायपुर में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ सिंधी और अग्रवाल समाज ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। धर्मगुरुओं और समाज के प्रतीकों पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में रायपुर के अग्रसेन चौक पर चक्काजाम किया गया। वहीं, कटोरा तालाब स्थित झूलेलाल धाम में हजारों की संख्या में सिंधी समाज के लोग इकट्ठा हुए और अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग की।

Chhattisgarh Mahatari Statue : अमित बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने के मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “अग्रसेन महाराज की मूर्ति पर क्यों पेशाब नहीं करते, पाकिस्तानी सिंधी हैं।” इस बयान के बाद पूरे प्रदेश में विरोध की लहर दौड़ गई।

Chhattisgarh Mahatari Statue : बीजेपी नेता अमित चिमनानी ने कहा कि सिंधी समाज ने छत्तीसगढ़ के विकास में बड़ा योगदान दिया है। हाल के ट्रेन हादसे में भी समाज के लोगों ने हर संभव मदद की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी भी मां है और समाज का हर व्यक्ति उनका सम्मान करता है।

 

READ MORE: Chhattisgarh SIR fake Voters : फर्जी वोटर’ पर आर-पार, भाजपा बोली- रायपुर से कटेंगे 1 लाख नाम; कांग्रेस का पलटवार- 400 टीमें बनाएगी पार्टी…

 

Chhattisgarh Mahatari Statue : अग्रवाल समाज की सदस्य प्रीति अग्रवाल ने कहा कि अमित बघेल का बयान निंदनीय है और समाज को बांटने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, जो गलत है।

Chhattisgarh Mahatari Statue : रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति विवाद 26 अक्टूबर से शुरू हुआ था, जब वीआईपी चौक पर स्थित प्रतिमा को तोड़ दिया गया था। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस और संगठन के सदस्यों के बीच झड़प हुई। अगले दिन मूर्ति को फिर से स्थापित किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है।

Chhattisgarh Mahatari Statue : इसी विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित बघेल ने विवादित बयान दिया, जिसके बाद मामला और बढ़ गया। उन्होंने अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज पर भी अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे दोनों समुदायों में आक्रोश फैल गया।

Chhattisgarh Mahatari Statue : इससे पहले भी अमित बघेल जैन संतों के खिलाफ विवादित बयान को लेकर गिरफ्तार हो चुके हैं। 2022 में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा राज्य की संस्कृति और मातृत्व का प्रतीक मानी जाती है। हर साल 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर इसकी पूजा-अर्चना की जाती है।

Chhattisgarh Mahatari Statue : अमित बघेल के बयान के विरोध में प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में अग्रवाल और सिंधी समाज के लोगों ने एफआईआर दर्ज करवाई है। रायपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य करने का आरोप लगाया गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories