Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Dev Diwali : राजनांदगांव में 9वें वर्ष भी गूंजी धर्म जागरण की...

Dev Diwali : राजनांदगांव में 9वें वर्ष भी गूंजी धर्म जागरण की गूँज, भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

Dev Diwali : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव : राजनांदगांव संस्कारधानी के धर्म संस्कार संस्कृति सेवा में समर्पित धार्मिक संस्थाओ मां गायत्री दिया मंडल गायत्री परिवार बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट, बाल रत्न मंच सेवा समिति संस्थाओं के प्रमुख सेवकगण पंकज गुप्ता ,योगेश साहू , सौरभ खंडेलवाल , राहुल अग्रवाल ने बताया कि संस्कारधानी नगरी राजनांदगांव में सनातन धर्म की अलख जगाते हुए प्रत्येक जन में धर्म जागरण का संचार करते हुए अनवरत रूप से 9 वे वर्ष देव दीपावली पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी।

9 वे वर्ष कार्तिक पूर्णिमा मे शिवनाथ नदी स्नान,शिवगंगा महाआरती सम्पन्न,
देव दीपावली पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी,
दान,स्नान एवं दीपदान का महापर्व कार्तिक पूर्णिमा,
धर्म संस्कारो तीज त्योहारों की नगरी।

READ MORE : District Co-operative Central Bank : वेतनवृद्धि को लेकर सहकारी बैंक कर्मियों ने खोला मोर्चा : कल सामूहिक अवकाश, 12 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

दान स्नान एवं दीपदान का महापर्व कार्तिक पूर्णिमा पर संस्कारधानी की सेवाभावी धार्मिक सामाजिक संस्थाएं मां गायत्री दिया मंडल गायत्री परिवार,बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट, बाल रत्न मंच सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में सनातन धर्म प्रेमी संस्कारधानी वासियों की सहभागिता से निरंतर 9 वे वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर पतित पावन जीवनदायनी शिवनाथ नदी मोहारा तट पर शिव प्रतिमा के सामने प्रातः 6:00 कार्तिक पूर्णिमा स्नान एवं प्रातः 6:30 बजे गायत्री मंदिर के पंडित सुखनंदन  द्वारा उपस्थित गणमान्यजनो ने भगवान गणपति की स्तुति एवं वैदिक मंत्र उच्चारण करते हुए दिव्य भव्य अलौकिक शिवगंगा महाआरती आरती सैकड़ो भक्तों की उपस्थिति में संपन्न हुई सभी उपस्थित सनातन प्रेमियों ने पुष्पांजलि दीपदान अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता, व विश्व में खुशहाली , एवं सुख समृद्धि की कामना की व कल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पास हुए दुखद रेल हादसे में जान गवाने वाले मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की गई।

READ MORE : CM Sai Meets Vice President : CM साय ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से की सौजन्य भेंट, राज्य विकास योजनाओं पर हुई चर्चा…

Dev Diwali : आयोजन के प्रमुख सेवक कैलाश गुप्ता, गोल्डी गुप्ता ने आगे बताया कि सनातन संस्कृति में कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है धार्मिक मान्यता के अनुसार इस शुभ अवसर पर देवता धरती पर आते हैं और मां गंगा की आरती करते हैं इस दिन दान ,दीपदान करने का विशेष महत्व होता है स्नान के बाद दीपदान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है शिवगंगा महाआरती को सफल बनाने में एवं सहभागिता निभाते हुए पवन अग्रवाल,विजय गुप्ता ,लोकेश अग्रवाल, निलेश शर्मा ,सौरभ गोल्डी गुप्ता, गजेंद्र साहू , प्रतिभा खंडेलवाल प्रीति गुप्ता , संचित खंडेलवाल , एवं अन्य सनातन प्रेमी माताएं बहनें बंधु जन उपस्थित रहे।

Share The News
Previous articleJournalist Murder Case : पत्रकार हत्याकांड मामले में कोर्ट का फैसला, पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा
Next articleHAQ Review : यामी गौतम ने लड़ी ‘हक’ की लड़ाई, इमोशनल फिल्म ने जीता दिल
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here