Chhattisgarh Rajat Mahotsav : फकरे आलम खान/बचेली : छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल द्वारा श्रमिक सदन इंटक भवन (बस स्टैंड) में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल राज्य की उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि एक समृद्ध और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के प्रति नई ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक भी बना।
समारोह की मुख्य झलकियाँ थी,
पारंपरिक पूजा और दीप प्रज्ज्वलन, छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। यूनियन के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। तदुपरांत उपस्थित जनों को मिठाई खिलाकर रंग-बिरंगे फटाकों से उत्सव का उल्लास बढ़ाया गया। नेताओं और योद्धाओं को नमन की कड़ी में पृथक राज्य गठन में योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों, माटी पुत्रों और संघर्षशील विभूतियों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस आयोजन का नेतृत्व श्रम संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप और सचिव ए. के. सिंह ने किया। उनके मार्गदर्शन में यूनियन ने राज्य की सामाजिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए जनभागीदारी का संदेश दिया। छत्तीसगढ़ को “धान का कटोरा” कहा जाता है, जो समृद्ध आदिवासी संस्कृति, घने जंगलों, झरनों, नदियों और खनिज संपदा के लिए प्रसिद्ध है। राज्य की सीमाएँ सात अन्य राज्यों से जुड़ी हैं, जिससे इसकी भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता और भी बढ़ जाती है।
छत्तीसगढ़ आज विकास की गति में,
वर्ष 2000 में मध्यप्रदेश से पृथक होकर बने इस राज्य ने खनिज संसाधनों, इस्पात और बिजली उत्पादन, सिंचाई सुविधाओं और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर कई कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। इस रजत महोत्सव वर्ष में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल का यह आयोजन राज्य के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का एक प्रेरणादायक प्रयास रहा।
READ MORE : Bacheli News: बचेली में प्रवासी मजदूरों को मजदूरी मिली, बोनस अब भी अधर में, यूनिटी पत्रकार संघ ने उठाई आवाज
Chhattisgarh Rajat Mahotsav : इस अवसर पर मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी उपाध्यक्ष जियाउल हसन,संगठन सचिव राकेश लाल ,सादाब जिलान,सहसचिव सुधांशु ओझाजी विभागीय प्रतिनिधि मनोज कोड्प्पी जितेन्द्र कुमार जीत्तू,कमेटी मेंबर्स विजेन्द्र गिरी सत्यप्रकाश,सदस्य सम्पत साहू रवि कुमार साजिया कौसर , ठेका श्रमिक सदस्य, गार्ड सदस्य आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद राकेश लाल ने किये।












