Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojna : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज करेंगे महतारी वंदन योजना की...

Mahtari Vandan Yojna : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज करेंगे महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त का वितरण

0
2955

Mahtari Vandan Yojna : हेमंत वर्मा/राजनांदगांव : राजनांदगांव उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन स्टेट स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत माह नवम्बर 2025 में 21वीं किश्त के रूप में प्रदेश के 69 लाख 07 हजार 615 महिला हितग्राहियों को बटन दबाकर 646 करोड़ 52 लाख 10 हजार रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में अंतरित करेंगे। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा नियद नेल्लानार योजना के तहत प्रथम किश्त के रूप में 7 हजार 658 हितग्राहियों को 76 लाख 26 हजार 500 रूपए की राशि उनके खातें में अंतरित करेंगे। इस प्रकार कुल 69 लाख 15 हजार 273 हितग्राहियों को कुल 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।

READ MORE : CM Sai Meets Vice President : CM साय ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से की सौजन्य भेंट, राज्य विकास योजनाओं पर हुई चर्चा…

Mahtari Vandan Yojna : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा महतारी वंदन योजना एवं नियद नेल्लानार योजना के तहत 69 लाख 15 हजार 273 हितग्राहियों को कुल 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से करेंगे अंतरित, उपराष्ट्रपति आज राजनांदगांव में महतारी वंदन की 21वीं किश्त डीबीटी के माध्यम से खातों में हस्तांतरण करेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here