Saturday, August 15, 2026
Home National Delhi BJP vs Congress : राहुल गांधी ने किया वोट चोरी का दावा,...

BJP vs Congress : राहुल गांधी ने किया वोट चोरी का दावा, आरोपों पर बीजेपी का पलटवार- करते हैं फालतू की बातें….

0
167
BJP vs Congress
BJP vs Congress

BJP vs Congress : नई दिल्ली: जहां एक तरफ आज यानी बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजधानी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने चुनावी धांधली का मुद्दा दोहराते हुए यह दावा किया कि वोट चोरी राज्य और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर हो रही है।

BJP vs Congress : राहुल गांधी के संगीन आरोप

इतना ही नहीं आज उन्होंने 100 प्रतिशत प्रमाण के साथ चुनाव आयोग (ECI) और भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठाए।राहुल गांधी ने डाक मतपत्रों की संख्या में विसंगति पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने आज यह भी कहा था कि, हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार, डाक मतपत्रों की संख्या वास्तविक मतदान से अलग थी। डाक मतपत्रों में, कांग्रेस को 73 मत और भाजपा को केवल 17 मत मिले थे।

READ MORE : Rahul Gandhi PC : राहुल गांधी का हाइड्रोजन बम…..देखें लाइव

बीजेपी का जबरदस्त पलटवार

वहीं राहुल गांधी के इन संगीन आरोपों के बाद, बीजेपी ने भी तुरंत जबरदस्त पलटवार किया।आज इस बाबत केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, राहुल गांधी ने यह प्रेस कांफ्रेंस अपनी विफलता छुपाने के लिए ही संबोधित किया है।

इतना ही नहीं रिजिजू ने टिप्पणी करते हुए कहा कि, राहुल गांधी फालतू की बातें करते हैं और उनका यह “हाइड्रोजन बम कभी फटता ही नहीं है”। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल इन आरोपों के जरिए Gen-Z को भड़काना चाहते हैं।

रिजिजू ने आज पलटवार करते हुए कहा कि, बिहार में 2 दिन बाद पोलिंग है, लेकिन वह आज भी हरियाणा की कहानी सुना रहे हैं, क्योंकि बिहार में उनके लिए कुछ बचा नहीं है और वह हरियाणा की फर्जी कहानी से सबका ध्यान भटका रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा

कि राहुल गांधी आज एक विदेशी महिला का नाम ले रहे थे और वह विदेश से मिली प्रेरणा को बताते रहते हैं और समय व्यर्थ करते हैं। वे पिछले सत्र में एक महिला का नाम tshirt पर छपवा कर घूमते रहे बाद में उस महिला ने राहुल को खूब डांटा था।

इसके साथ ही आज रिजिजू ने 2004 के चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि बीजेपी एग्जिट और ओपिनियन पोल दोनों में ही जीत रही थी, लेकिन हार गई। इसके बावजूद हमने ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल को कभी गाली नहीं दी। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि ये लोग पक्ष में रहे तो ठीक है, वरना पोल को गाली देते हैं। वह इन उलूलजुलूल बातों से Gen-Z को भड़काना चाहते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here