Mahakal Shringar Aarti : आज महाकाल का अलौकिक श्रृंगार, भक्त हुए मंत्रमुग्ध…..

Parivesh
Mahakal Shringar Aarti

Mahakal Shringar Aarti : उज्जैन। आज मंगलवार के शुभ दिन भगवान महाकालेश्वर का दरबार भक्तिभाव से सराबोर रहा। भोर की भस्म आरती के समय महाकाल का मनमोहक श्रृंगार देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध रह गए। रेशमी वस्त्र, भस्म, चांदी के आभूषण और पुष्पों की सुगंध से सजे बाबा महाकाल आज अलौकिक तेज से दमक रहे थे।

Mahakal Shringar Aarti : 3 बजे से ही उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। आरती के दौरान पूरे परिसर में “हर हर महादेव” और “जय श्री महाकाल” के जयकारे गूंजते रहे। भस्म आरती के बाद जब मंदिर के कपाट खुले, तो भक्तों ने अपने आराध्य के दिव्य रूप के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया।

READ MORE : Mahakal Aarti Live : भस्म आरती में मनमोहक रूप में विराजे भोलेनाथ, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा उज्जैन धाम

मंदिर प्रशासन के अनुसार, आज की आरती विशेष रूप से मंगलवार के मंगलमय दर्शन को समर्पित रही। पुजारियों ने भगवान महाकाल से देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और सभी भक्तों के कल्याण की कामना की।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *