Jabalpur News: जबलपुर एयरपोर्ट पर तेंदुआ होने की खबर निकली अफवाह,वन बिलार की पुष्टि,

Jabalpur News: जबलपुर : जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट परिसर में तेंदुआ जैसे वन्य जीव के नजर आने की खबर से सोमवार को हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट के रनवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक वन्य प्राणी की तस्वीर कैद हुई, जिसे प्रारंभिक रूप से तेंदुआ समझा गया। इस दृश्य को देखकर एयरपोर्ट के कर्मचारी और अधिकारी दहशत में आ गए।

 

Jabalpur News : सूचना मिलते ही वन विभाग और वन्य प्राणी विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची और एयरपोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि कैमरे में नजर आया प्राणी तेंदुआ नहीं,बल्कि एक वन बिलार था। राजीव रत्न पांडे,निदेशक जबलपुर एयरपोर्ट ने बताया कि वन बिलार से किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है और एयरपोर्ट की सुरक्षा में कोई बाधा नहीं आई है।

 

Jabalpur News: धनंजय घोष,वन्य प्राणी विशेषज्ञ ने कहा कि वन बिलार आमतौर पर इंसानों से दूर रहता है और यह पूरी तरह से निरापद प्राणी है। तेंदुआ होने की आशंका मात्र अफवाह साबित हुई। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को आश्वस्त किया है कि परिसर पूरी तरह सुरक्षित है और विमानों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। यह घटना जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट की है,जहां वन्य जीवों की आवाजाही को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। वन विभाग ने निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories