Tuesday, August 18, 2026
Home National Jaipur Accident update : डंपर का कहर: नशे में धुत चालक ने...

Jaipur Accident update : डंपर का कहर: नशे में धुत चालक ने 19 लोगों को रौंदा, सड़क पर मचा हाहाकार

Jaipur Accident update : जयपुर : जयपुर में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें नशे में धुत डंपर चालक ने तेज रफ्तार में कई गाड़ियों और लोगों को रौंद दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि डंपर ने पहले बाइक सवार को कुचला और फिर सड़क पर मौजूद लोगों और वाहनों को टक्कर मारता चला गया। हादसा इतना भयानक था कि कई शव डंपर के नीचे फंस गए।

Jaipur Accident update : पुलिस के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को कांवटिया अस्पताल और एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, कई घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद सड़क पर गाड़ियों और मलबे का ढेर लग गया था, कुछ बाइकें पूरी तरह डंपर के नीचे दब गई थीं।

 

READ MORE : jaipur road accidents : डंपर का कहर, 50 को रौंदा, 11 की मौतें, कार को टक्कर मारने के बाद 5 गाड़ियों से टकराई

Jaipur Accident update : स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। कई घायल लोगों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रॉमा सेंटर और अस्पतालों में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Jaipur Accident update : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा और सुरेश सिंह रावत को मौके पर भेजा। उन्होंने अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी बीएल यादव ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद कांवटिया अस्पताल स्थानांतरित किया गया है।

Jaipur Accident update : यह घटना जयपुर शहर को झकझोर देने वाली साबित हुई है और एक बार फिर सड़क सुरक्षा तथा शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मामलों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here