Jabalpur Asha Usha Workers Strike : निशानेबाज न्यूज़ की आशा कार्यकर्ताओं से खास बातचीत, देखें वीडियो……

Jabalpur Asha Usha Workers Strike : जबलपुर। आशा-उषा पर्यवेक्षक एकता यूनियन मध्य प्रदेश के बैनर तले सोमवार को जबलपुर में बड़ी संख्या में आशा और उषा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आईं। घंटाघर चौराहे पर इन स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।

Jabalpur Asha Usha Workers Strike : आशा-उषा कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम दीपावली जैसे त्यौहार के समय भी बिना भुगतान के काम किये लेकिन हमें अब तक वेतन नहीं मिला।” कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वेतन वृद्धि सिर्फ कागजों पर दिखाई जाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उसका लाभ नहीं दिया जा रहा है।

READ MORE : Jabalpur Loot : जबलपुर बरगी में बदमाशों का बेखौफ हमला, किसान और राहगीरों से लूटकर फरार

यूनियन ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चार सूत्रीय मांगें रखीं —
 सभी लंबित वेतन का तत्काल भुगतान,
 वेतन वृद्धि का लाभ सीधे बैंक खातों में,
 अस्थाई कार्यकर्ताओं को स्थायी दर्जा,
 कार्य के घंटे और मानदेय की स्पष्ट नीति।

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी कि अगर 17 नवंबर तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं, तो वे प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी।

READ MORE : Jabalpur Train Murder : चलती ट्रेन में युवक की निर्मम हत्या, मामूली विवाद में 51 बार चाकू मारकर उतारा मौत के घाट….

उन्होंने कहा — “अधिकारी हमारे वेतन पर डाका डालकर बैठे हैं, मेहनत हम करते हैं और हक़ कोई और ले जाता है।”

आशा और उषा कार्यकर्ताओं की इस चेतावनी से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि हड़ताल की स्थिति में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ सकती हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भव्य भस्म आरती! “हर-हर महादेव” से गूंजा मंदिर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क (उज्जैन): मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories