Rewa ASI Viral Video : रीवा। जिले के गुढ़ थाने में पदस्थ एक महिला एएसआई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी एक जमीनी विवाद के निपटारे के लिए मौके पर गई थीं, जहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक पक्ष के लोगों को भद्दी-भद्दी गालियां दीं।
Rewa ASI Viral Video : सूत्रों के अनुसार, यह विवाद एक साइकिल को लेकर हुआ था। महिला एएसआई जब एक पक्ष को साइकिल दिलाने गईं, तो मौके पर बहस बढ़ गई। इसी दौरान उन्होंने आपा खो दिया और लोगों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
READ MORE : Rewa Run for Unity : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने एकता का संदेश देकर दौड़ को दिखाई हरी झंडी…
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। फिलहाल पुलिस मुख्यालय ने संबंधित एएसआई से स्पष्टीकरण मांगा है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
READ MORE : Rewa Bhagwat Katha : रीवा पहुँचे काशी पीठाधीश्वर, कहा- विश्व कल्याण के लिए सभी सनातनी एक रहें।……











