Sehore News : झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा: दो क्लीनिक सील, एक ने टीम को दी धमकी

Sanjay Sahu
Sehore News

Sehore News : सुनील शर्मा /सीहोर : आज सीहोर जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहाँ स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ एक बड़ी मुहिम छेड़ दी है। सीएमएचओ के निर्देश पर डॉ. नवीन मेहर के नेतृत्व में एक टीम ने श्यामपुर क्षेत्र में कई अवैध क्लीनिकों पर छापा मारा।

 

Sehore News : अहमदपुर में, के.के. विश्वास और पर्वत सिंह दांगी के क्लीनिकों को सील कर दिया गया। जाँच में पाया गया कि ये दोनों ही बिना किसी वैध डिग्री या रजिस्ट्रेशन के मरीजों का इलाज कर रहे थे। मौके से एलोपैथिक दवाइयां और उपकरण भी जब्त किए गए।

 

Sehore News : लेकिन कार्यवाही का असली ड्रामा ग्राम चरनाल में देखने को मिला। यहाँ तपन कुमार विश्वास नाम के एक डॉक्टर ने कार्यवाही का जमकर विरोध किया। उसने न केवल शासकीय काम में बाधा डाली, बल्कि ग्रामीणों को इकट्ठा करके जाँच टीम को धमकियाँ भी दे डाली। टीम ने तत्काल वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग अब इन सभी डॉक्टरों के खिलाफ FIR और वैधानिक कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन प्रस्तुत कर रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *