Wednesday, September 2, 2026
Home Chhattisgarh PM Modi Raipur visit : प्रधानमंत्री मोदी रायपुर पहुंचे, करेंगे नए विधानसभा...

PM Modi Raipur visit : प्रधानमंत्री मोदी रायपुर पहुंचे, करेंगे नए विधानसभा भवन का उद्घाटन और राज्योत्सव 2025 का शुभारंभ

PM Modi
PM Modi

PM Modi Raipur visit :रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंच चुके हैं। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे, जिसे ग्रीन बिल्डिंग की अवधारणा पर निर्मित किया गया है। साथ ही वे राज्योत्सव 2025 का भी आगाज करेंगे।

 

PM Modi Raipur visit :पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई भी दी। रायपुर पहुंचने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ के सभी भाई-बहनों को राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेक शुभकामनाएं। प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नए मानदंड गढ़ रहा है। कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के इलाके अब विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि यहां के मेहनती और हुनरमंद लोग विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

 

READ MORE : Ujjain Mahakal Darshan : महाकालेश्वर मंदिर में आज का विशेष श्रृंगार दर्शन: भस्म आरती में बिखरी बाबा महाकाल की अलौकिक छटा…

 

PM Modi Raipur visit :प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम इस प्रकार है:

 

PM Modi Raipur visit : सुबह 7:35 बजे वे दिल्ली से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से रवाना होंगे और 9:40 बजे रायपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग से नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 10 बजे वे सत्य साईं संजीवनी अस्पताल पहुंचेंगे, जहां “दिल की बात” कार्यक्रम में शामिल होकर हृदय रोग का सफल ऑपरेशन करा चुके लगभग 2500 बच्चों से संवाद करेंगे। इसके बाद वे ब्रह्माकुमारी भवन (शांति शिखर) का उद्घाटन करेंगे और फिर नए विधानसभा भवन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।

PM Modi Raipur visit : दोपहर में प्रधानमंत्री आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे और उसका भ्रमण भी करेंगे। इसके बाद वे नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ करेंगे। राज्योत्सव के उद्घाटन के बाद शाम 4:20 बजे प्रधानमंत्री रायपुर हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे और 4:25 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

PM Modi Raipur visit : आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। वर्ष 2000 में इसी दिन यह राज्य मध्यप्रदेश से अलग होकर अस्तित्व में आया था। इस वर्ष स्थापना दिवस का उत्सव और भी विशेष है क्योंकि छत्तीसगढ़ अपने गौरवशाली 25 वर्ष पूरे कर चुका है। इस अवसर पर राज्योत्सव मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड और स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। पांच दिनों तक यह उत्सव पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here