Indian Overseas Bank : नकली सोना गिरवी रखकर लिया गोल्ड लोन, तीन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

VIKASH KHALKHO

Indian Overseas Bank :  ग्वालियर। महाराजपुरा पुलिस ने इंडियन ओवरसीज बैंक की दीनदयाल नगर शाखा में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई बैंक मैनेजर के परिवाद पर कोर्ट के आदेश के बाद की गई है।

पुलिस के अनुसार, पूनम सिरोलिया और जय सिंह अटल ने बैंक में सोना गिरवी रखकर ₹2,14,800 का गोल्ड लोन लिया था। लेकिन ब्याज और मूलधन नहीं चुकाने पर बैंक को शक हुआ। जांच में सामने आया कि गिरवी रखा गया सोना नकली था, जिस पर मोटी सोने की परत चढ़ाकर और 22% हॉलमार्क लगाकर उसे असली दिखाया गया था।

Read More : farmer protest : किसानों से भिड़े पूर्व मंत्री लाखन सिंह, कहा – “तुम जैसे एलिमेंट ही जनता का सत्यानाश कर रहे हैं”

बैंक मैनेजर अजय कुमार ने पहले एसपी और महाराजपुरा थाने में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय में परिवाद दायर किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पूनम सिरोलिया, बैंक के तत्कालीन कुछ कर्मचारियों और बीपी ज्वैलर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Indian Overseas Bank :

मामला 30 सितंबर 2020 से 23 नवंबर 2022 के बीच का बताया जा रहा है। बैंक के अनुसार, ब्याज सहित यह राशि अब ढाई लाख रुपये से अधिक हो चुकी है।

Read More : Rajat Jayanti : माकड़ी में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सामूहिक गृह प्रवेश, 902 लाभार्थियों के घरों में जले खुशियों के दीप

एएसपी अनु बैनीवाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *