HomeMadhya PradeshIndoreIndore crime news : लूट की शिकार महिला दो दिन तक भटकी...

Indore crime news : लूट की शिकार महिला दो दिन तक भटकी थाने के चक्कर में, FIR दर्ज होते ही तीन आरोपी गिरफ्तार

Date:

Related stories

Indore crime news : इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में हुई चेन लूट की वारदात ने न सिर्फ लूटेरों की हिम्मत, बल्कि पुलिस की लापरवाही को भी उजागर कर दिया। लूट का शिकार हुई महिला को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए दो दिन तक थाने के चक्कर लगाने पड़े, लेकिन पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की। हैरानी की बात यह है कि एफआईआर दर्ज होते ही कुछ ही घंटों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना सोमवार शाम की है, जब साठ फीट रोड पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली थी।

Indore crime news : पीड़िता तुरंत परिजनों के साथ एरोड्रम थाने पहुंची, मगर पुलिस ने केवल आवेदन लेकर उसे लौटा दिया। महिला लगातार दो दिनों तक शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाने पहुंचती रही, पर सुनवाई नहीं हुई।

अंततः वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद गुरुवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों — शुभम, साहिल और निखिल — को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि शुभम और साहिल ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जबकि उन्होंने लूटी हुई चेन निखिल को बेच दी थी। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई चेन और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली है।

Indore crime news : जहां एक ओर पुलिस की तेज कार्रवाई ने आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, वहीं दूसरी ओर, एक पीड़िता का दो दिन तक न्याय के लिए भटकना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here