Thursday, May 21, 2026
45.5 C
Raipur

Vitamin D deficiency News : भारत में आधी आबादी में विटामिन D की कमी का खुलासा, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Vitamin D deficiency News : नई दिल्ली। विटामिन D इंसान के शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। यह फैट में घुलनशील विटामिन शरीर को कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। हाल ही में सामने आई एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि भारत की लगभग आधी आबादी में विटामिन D की कमी पाई गई है। यह अध्ययन छह साल तक चला और उसके निष्कर्षों ने कई सवाल खड़े किए हैं।

Vitamin D deficiency News : डायग्नोस्टिक कंपनी मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड ने छह साल में 20.2 लाख टेस्ट किए। इन टेस्टों में लगभग 46.5 प्रतिशत लोगों में विटामिन D की कमी और 26 प्रतिशत लोगों में इसका स्तर अपर्याप्त पाया गया। यह रिसर्च अमीरा शाह की अगुवाई में की गई।

 

READ MORE:  Bihar Chunav में Gen Z की दस्तक, 25 से 30 साल के युवा बदलेंगे सियासी तस्वीर, मैथिली ठाकुर समेत ये चेहरे दिखा रहे दम…

 

अध्ययन के अनुसार, भारत में विटामिन D की कमी के प्रमुख कारण सिर्फ भौगोलिक स्थिति नहीं, बल्कि शहरी जीवनशैली, धूप में कम समय बिताना और असंतुलित खानपान भी हैं। हालांकि, इसमें सुधार के संकेत भी मिले हैं। 2019-20 में जहां कमी की दर 51 प्रतिशत थी, वहीं 2023-24 में यह घटकर 43 प्रतिशत रह गई।

विटामिन D की कमी वयस्कों में अधिक पाई गई क्योंकि वे ज्यादातर समय घर या ऑफिस में रहते हैं। 13 से 18 वर्ष के किशोरों में यह कमी सबसे ज्यादा दर्ज की गई — करीब 66.9 प्रतिशत यानी हर 10 में से 7 टीनएजर्स में इसकी कमी पाई गई।

लिंग के आधार पर फर्क घटा है। महिलाओं में कमी 46.9 प्रतिशत और पुरुषों में 45.8 प्रतिशत रही, जो महिलाओं में पोषण के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।

रीजनल आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण भारत में विटामिन D की कमी सबसे अधिक (51.6%) दर्ज की गई। केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में यह 50 प्रतिशत से ज्यादा थी। मध्य भारत में यह दर 48.1 प्रतिशत, उत्तर भारत में 44.9 प्रतिशत और पश्चिम भारत में 42.9 प्रतिशत रही। उत्तर-पूर्व भारत में सबसे कम 36.9 प्रतिशत लोगों में विटामिन D की कमी पाई गई, जिसका कारण लोगों की जीवनशैली और विविध आहार को माना गया।

Vitamin D deficiency News : मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेंद्रन चेम्मेनकोटिल के अनुसार, विटामिन D की कमी भारत में सबसे अनदेखी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। इसकी कमी का असर धीरे-धीरे दिखता है, लेकिन यह हड्डियों, इम्यूनिटी और समग्र स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है।

Vitamin D deficiency News : कंपनी की मुख्य वैज्ञानिक और इनोवेशन ऑफिसर किरण चड्ढा का कहना है कि विटामिन D हड्डियों के मिनरलाइजेशन, मसल्स के कार्य और इम्यून सिस्टम के नियमन में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी का पता तब चलता है जब थकान, कमजोरी या बार-बार बीमार पड़ने जैसे लक्षण सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि विटामिन D की सटीक कमी का पता लगाने के लिए कैल्शियम और पैराथायरॉयड हार्मोन के स्तर की जांच जरूरी है।

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Latest YouTube Shorts

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories