Tuesday, April 21, 2026
38.1 C
Raipur

‘Nicest Looking Guy’ बोले ट्रंप, मोदी की तारीफ के साथ दी ट्रेड डील पर बड़ी अपडेट

‘Nicest Looking Guy’ : नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। दक्षिण कोरिया के बसान में आयोजित APEC CEO समिट को संबोधित करते हुए ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को “नाइसेस्ट लुकिंग गाइ” बताया और कहा कि वह ऐसे दिखते हैं जैसे आप अपने पिता को चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बहुत कठोर नेता हैं और उनके साथ रिश्ते बेहतरीन हैं।

ट्रंप ने अपने संबोधन में भारत-पाकिस्तान युद्ध का भी जिक्र किया और दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों को युद्ध से रोकने में अहम भूमिका निभाई थी। ट्रंप ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर कहा कि हम भारत के साथ व्यापार नहीं कर सकते। इस पर मोदी बोले, नहीं, हमें व्यापार करना ही चाहिए। तब मैंने कहा कि आप पाकिस्तान के साथ युद्ध शुरू कर रहे हैं, इसलिए हम व्यापार नहीं करेंगे। इसके बाद मैंने पाकिस्तान को भी फोन किया और यही बात कही। पाकिस्तान ने कहा कि नहीं, नहीं, आपको हमें लड़ने देना चाहिए।

‘Nicest Looking Guy’ : ट्रंप ने आगे कहा कि मैंने दोनों देशों से कहा कि अगर आप युद्ध नहीं रोकते, तो हम हर देश पर 250 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। इसका मतलब है कि आप कभी व्यापार नहीं कर पाएंगे। उन्होंने दावा किया कि 48 घंटे के भीतर ही दोनों देशों ने गोलीबारी बंद कर दी और युद्ध खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि कोई मारा नहीं गया और इससे मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ, क्योंकि हमने लाखों जिंदगियां बचाईं।

Read More : cgpsc scam : सीजीपीएससी घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से टामन सिंह सोनवानी के बेटे-भतीजे समेत चार आरोपियों को जमानत, सीबीआई को झटका

ट्रंप ने भारतीयों को “अच्छे लोग” बताया और कहा कि क्या आपको लगता है कि बाइडेन ऐसा कर पाते? मुझे नहीं लगता। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं, और ऐसी स्थिति में युद्ध रोकना बड़ी बात थी। ट्रंप ने आगे कहा कि भारत के साथ हमारी ट्रेड डील पर काम चल रहा है और प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं। मुझे भारत से बहुत सम्मान और प्यार मिला है।

‘Nicest Looking Guy’अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने फिर से सीजफायर वाले पुराने दावे को दोहराया और पाकिस्तान के सात विमान गिराने की बात कही। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और वहां के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की भी चर्चा की, जिन्हें उन्होंने “महान व्यक्ति” बताया।

Read More : Sehore Road Accident : बिजली पोल तोड़कर दुकान में जा घुसी तेज रफ्तार कार, हुआ बड़ा नुकसान…

ट्रंप ने अंत में कहा कि अगर भारत और अमेरिका मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो यह दुनिया के लिए एक मजबूत संदेश होगा। उन्होंने संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच नई टैरिफ डील जल्द ही सामने आ सकती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raigarh Crime : निर्दयी मां का खौफनाक चेहरा बेनकाब”, पुलिस ने सुलझाई दिल दहला देने वाली गुत्थी...

Raigarh Crime : निर्दयी मां का खौफनाक चेहरा बेनकाब”, पुलिस ने सुलझाई दिल दहला देने वाली गुत्थी...

PM Modi Nation Address | PM Modi Address To Nation | PM Modi Address Today | PM Modi LIVE | PM Modi

PM Modi Nation Address | PM Modi Address To Nation | PM Modi Address Today | PM Modi LIVE | PM Modi

PM Modi Address To Nation | PM Modi Address Today | PM Modi LIVE | P

PM Modi Address To Nation | PM Modi Address Today | PM Modi LIVE | P

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

Latest YouTube Shorts

क्या आप भी बड़े चाव से पैकेट बंद चिप्स खाते हैं? सावधान!...#chips #food #foodlovers

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

MP News: सिंगरौली में खुले में मेडिकल कचरा, स्वास्थ्य सुरक्षा पर बड़ा खतरा

MP News: सिंगरौली में खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेंके...

Lenskart controversy: भोपाल में Lenskart पर बवाल! ड्रेस कोड विवाद पर सड़कों पर उतरे संगठन

Lenskart controversy: राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट में Lenskart...

Related Articles

Popular Categories