ACB EOW Raid Durg : DMF घोटाले की आंच दुर्ग तक, ACB-EOW का ‘मेघ गंगा ग्रुप’ पर छापा, संचालक मनीष पारख के ठिकानों पर दस्तावेज़ खंगाल रही टीम…

ACB EOW Raid Durg : दुर्ग, छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित जिला खनिज निधि (DMF) घोटाले की जाँच अब बड़े कारोबारी समूहों तक पहुँच गई है। बुधवार सुबह, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की संयुक्त टीम ने दुर्ग में मेघ गंगा ग्रुप के संचालक मनीष पारख के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापा मारा है।

ACB EOW Raid Durg : यह कार्रवाई सीधे तौर पर DMF घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है, जिससे राज्य के कारोबारी और सप्लायर जगत में एक बार फिर हड़कंप मच गया है।

READ MORE : Rajnandgaon ED Raid : खनन कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी का छापा…..

महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों की तलाशी

एजेंसी के अधिकारियों की टीम मौके पर गोपनीयता के साथ कार्रवाई कर रही है। वे मनीष पारख के ठिकानों से DMF फंड के उपयोग से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों (जैसे लैपटॉप, हार्ड ड्राइव) की गहन जाँच कर रहे हैं।

मनीष पारख का नाम पहले भी सुर्खियों में रहा है। पूर्व में, उनके नेहरू नगर स्थित इमेज डायग्नोसिस सेंटर (लाइफ केयर) में एक डॉक्टर पर गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा था।

READ MORE : CG Breaking : 140 करोड़ कस्टम मिलिंग घोटाला, ईडी ने सुधाकर रावटे के घर मारा छापा…

ACB-EOW की यह कार्रवाई संकेत देती है कि DMF घोटाले के तार गहराई तक जुड़े हैं और जाँच एजेंसियाँ अब फंड के दुरुपयोग में शामिल कारोबारियों और सप्लायरों पर शिकंजा कस रही हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories