Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh Lawyers’ protest in Burhanpur : बुरहानपुर में वकीलों का संग्राम : वकीलों...

Lawyers’ protest in Burhanpur : बुरहानपुर में वकीलों का संग्राम : वकीलों का धरना, कलेक्टर हर्ष सिंह का तबादला अभी अनिश्चित

Lawyers' protest in Burhanpur
Lawyers' protest in Burhanpur

Lawyers’ protest in Burhanpur : बुरहानपुर/गोपाल देवकर : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में प्रशासन और वकीलों के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला है। कलेक्टर हर्ष सिंह और अधिवक्ता श्याम देशमुख के बीच हुए विवाद ने शहर का माहौल गर्मा दिया है। वकीलों ने कोर्ट परिसर में धरना दे दिया है और कलेक्टर के तबादले की मांग पर अड़े हुए हैं।

Lawyers’ protest in Burhanpur : बुरहानपुर में कलेक्टर और वकीलों के बीच खींचतान अब सड़क पर आ गई है। कलेक्टर हर्ष सिंह और अधिवक्ता श्याम देशमुख के बीच हुई कहा-सुनी ने वकीलों को भड़का दिया है। धरना, नारेबाजी और तबादले की मांग के बीच कोर्ट परिसर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है,और मामले को लेकर आज सारे अधिवक्ता लामबंद रहे और निर्णय होने तक कलेक्टर न्यायालय से भी विरत रहेंगे।

 

READ MORE : Rewa kidnapping case : भाजपा नेता का कथित अपहरण विवाद, रंगे हाथ पकड़े जाने पर राजनीति का आरोप और जांच जारी

 

Lawyers’ protest in Burhanpur : दरअसल, ये पूरा मामला उस वक्त शुरू हुआ जब कलेक्टर हर्ष सिंह ने वकीलों की एक बैठक बुलाई थी,वकीलों का कहना है कि बैठक सुबह स्थगित कर दी गई थी, लेकिन दोपहर में अचानक दोबारा बुला ली गई।और इसी बैठक के दौरान विवाद भड़क गया ,अधिवक्ता श्याम देशमुख ने कहा कि “बैठक के दौरान मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया गया। कलेक्टर साहब ने मुझे कमरे से बाहर निकलवा दिया। ये हमारे सम्मान का सवाल है।”

Lawyers’ protest in Burhanpur: इस घटना के बाद नाराज़ वकील कोर्ट परिसर में धरने पर बैठ गए। उनकी मांग साफ है — जब तक कलेक्टर हर्ष सिंह का तबादला नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि कलेक्टर का तत्काल तबादला किया जाए। वरना वकील अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाएंगे।”

Lawyers’ protest in Burhanpur : वहीं, प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन विवाद ने शहर की राजनीति और न्यायिक गलियारों में हलचल मचा दी है। कलेक्टर और वकीलों के बीच बढ़ा ये विवाद अब जिले के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया है। देखना होगा कि प्रशासन इस टकराव को कैसे सुलझाता है? क्या कलेक्टर का तबादला होगा या मामला बातचीत से थमेगा?

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here