Chief Minister Dr. Mohan Yadav : मुख्यमंत्री ने उज्जैन पुलिस लाइन में नए पेट्रोल पंप का किया उद्घाटन, कही ये बड़ी बात

Sanjay Sahu
Chief Minister Dr. Mohan Yadav

Chief Minister Dr. Mohan Yadav : उज्जैन /राजेश व्यास : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गाड़ियों में पेट्रोल भरकर उज्जैन पुलिस लाइन पर नवनिर्मित पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया है। देवास रोड पर पुलिस वेलफेयर के तहत नया पंप स्थापित किया गया है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उज्जैन प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद देवास रोड पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस वेलफेयर द्वारा स्थापित नए पुलिस पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया।

Chief Minister Dr. Mohan Yadav : मुख्यमंत्री ने नोजल उठाकर स्वयं गाड़ियों में पेट्रोल भरकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर आईजी उमेश जोगा,dig नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पंप पुलिस बल के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसकी आय पुलिसकर्मियों के कल्याण कार्यों में उपयोग की जाएगी। सीएम ने पुलिस लाइन मै पौधा रोपण भी किया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *