Bullet Modified Silencer Action : पुलिस का कहर, सड़क पर बुलडोजर चलवाकर 100 से अधिक साइलेंसर किए नष्ट…

Parivesh
Bullet Modified Silencer Action

Bullet Modified Silencer Action :  शहर में ध्वनि प्रदूषण (Noise Pollution) फैलाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल के मॉडिफाइड साइलेंसरों पर मंगलवार की दोपहर पुलिस का सख्त एक्शन देखने को मिला। यातायात पुलिस ने एक सैकड़ा (100) से अधिक जब्त किए गए मॉडिफाइड साइलेंसरों पर सड़क पर बुलडोजर चलवाकर उन्हें नष्ट कर दिया।

Bullet Modified Silencer Action : यातायात थाना प्रभारी ने चलाया अभियान

यातायात पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ये साइलेंसर जब्त किए गए थे। यातायात थाना प्रभारी अनीमा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ऐसे चालकों के विरुद्ध लगातार चालानी कार्रवाई कर रही है, जो अपने वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाकर शहर में तेज और कर्कश ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं।

READ MORE : Gwalior Noodles Worms : नूडल्स के पैकेट में निकले कीड़े, युवक ने वीडियो बनाकर फूड विभाग से की शिकायत…..

थाना प्रभारी ने कहा:

“यातायात पुलिस लगातार वाहनों से स्टंट करने वाले चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही के साथ-साथ मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाने की कार्रवाई करती है। इसका उद्देश्य शहरवासियों को ध्वनि प्रदूषण से निजात दिलाना है और साथ ही वाहनों से स्टंट कर खतरा पैदा करने वाले चालकों पर शिकंजा कसना है।”

READ MORE : Jabalpur Train Murder : चलती ट्रेन में युवक की निर्मम हत्या, मामूली विवाद में 51 बार चाकू मारकर उतारा मौत के घाट….

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ एक बड़ा कदम माना जा रहा है। बुलडोजर से साइलेंसर नष्ट करने की यह कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *