Swiggy डिलीवरी बॉय की यूनिफॉर्म में हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, फिर अचानक

Parivesh
Swiggy

Swiggy : जबलपुर (मध्य प्रदेश)। जबलपुर में अवैध शराब की तस्करी के एक अनोखे और बड़े मामले का खुलासा हुआ है। थाना रांझी पुलिस ने एक युवक को स्विगी (Swiggy) फूड डिलीवरी बॉय की वर्दी पहनकर अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है।

Swiggy : मामला: जबलपुर के थाना रांझी स्थित व्हीकल स्टेट क्षेत्र का है।

डिलिवरी बॉय की आड़ में लंबे समय से तस्करी

पुलिस ने अभय जायसवाल नामक इस युवक को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी फूड डिलीवरी बॉय की ड्रेस पहनकर इस बात का फायदा उठा रहा था कि उस पर आसानी से शक नहीं किया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह काफी लंबे समय से इसी वेश में अवैध शराब की तस्करी कर रहा था।

Read more : Jabalpur News : जीआरपी का बड़ा एक्शन, शातिर लुटेरे ‘जीजा-साले’ की जोड़ी गिरफ्तार…

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवक के पास से 339 अवैध देशी शराब की शीशियां जब्त की हैं। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह अवैध शराब कहाँ से लाई जा रही थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।

पुलिस ने बताया कि यह एक संगठित तस्करी का रैकेट हो सकता है, जिसकी जाँच की जा रही है। डिलीवरी सेवाओं की आड़ में हो रही इस अवैध गतिविधि पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है।

Read more : Jabalpur cyber fraud : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से 50 लाख की साइबर ठगी…

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *