CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ की अस्मिता का प्रतीक ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ एक बार फिर अपने गौरव के साथ खड़ी हो गई है। वीआईपी चौक पर रविवार को खंडित की गई महतारी की प्रतिमा को सोमवार सुबह दोबारा स्थापित कर दिया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने नारियल फोड़कर और फूल चढ़ाकर श्रद्धा के साथ पुनः स्थापना का स्वागत किया।
CG News : तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने रविवार को पूरे शहर में आक्रोश फैला दिया था। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और स्थानीय नागरिकों ने देर रात तक विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
READ MORE : Mahakal Shringar Aarti Live : उज्जैन महाकाल में आज का भव्य श्रृंगार….करें लाइव दर्शन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना के बाद सख्त निर्देश जारी किए थे कि “छत्तीसगढ़ की अस्मिता के प्रतीक के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।” अब प्रतिमा के पुनः स्थापित होने के बाद लोगों में राहत और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे “महतारी के सम्मान की जीत” बताया।
READ MORE : CG NEWS : मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 504 वाहन चालकों के ड्राईविंग लाईसेंस निलंबित











