BIG Breaking : ग्वालियर : ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में R R टॉवर के पास बने एक कपड़े के गोदाम में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की विकराल लपटें देख आसपास के निवासी भयभीत हो गए।
BIG Breaking : सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए, लेकिन गोदाम में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर खाक हो गया।
BIG Breaking : अधिकारियों के अनुसार, आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया।
BIG Breaking : गोदाम में आग लगने की घटना से स्थानीय निवासियों में भारी चिंता व्याप्त है। फायर ब्रिगेड का कहना है कि आग पर काबू पाने में उन्हें कई घंटे लग सकते हैं।
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने गोदाम के मालिक से संपर्क कर स्थिति का आकलन किया और आग के फैलने से रोकने के लिए आसपास के गोदामों को सुरक्षित करने के प्रयास किए।
